{"_id":"5830ae6c4f1c1bfe518fedbb","slug":"commando-in-the-name-of-seeking-protection-money-of-15-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडो के नाम पर मांगी 15 लाख की रंगदारी! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमांडो के नाम पर मांगी 15 लाख की रंगदारी!
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुखानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने लकी कमांडो के नाम पर 15 लाख की रंगदारी मांगी है। इस मामले की जानकारी मिलने पर लकी कमांडो ने थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित परिवार को बुलाया है। हालांकि मुखानी थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कठघरिया क्षेत्र निवासी लकी कमांडो ने बताया कि उसके नाम पर कुछ लोगों ने जमीन को विवादित बताते हुए एक परिवार से 15 लाख रुपए मांगा था। डर के चलते परिवार ने 14 लाख रुपए अदा कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बताया कि यह किसी ने उसके नाम का गलत इस्तेमाल किया है। कानूनी ढंग से इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष के आर पांडे ने बताया कि किसी व्यक्ति ने रंगदारी के मामले में अभी शिकायत नहीं की है। इस मामले में कितनी सच्चाई है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा।