{"_id":"68643a3013c9ce4f4e03984c","slug":"colourful-raincoats-become-the-first-choice-of-tourists-in-the-rain-nainital-news-c-238-1-shld1020-116143-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बारिश में रंग-बिरंगे रेनकोट पर्यटकों की पहली पसंद बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बारिश में रंग-बिरंगे रेनकोट पर्यटकों की पहली पसंद बने
Wed, 02 Jul 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मई से लगातार हो रही बारिश की वजह से नैनीताल में बरसाती (रेनकोट) की बिक्री बढ़ गई है। दुकानों में बरसाती सजी हैं। दुकानदारों के अनुसार शहर में करीब एक हजार बरसाती रोज बिक रही हैं जबकि छाते की बिक्री कम हो गई है।
नैनीताल में पर्यटक भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। लगातार बदलते मौसम में बारिश से बचने के लिए सैलानी रेनकोट खरीद रहे हैं। ज्यादातर दुकानों में सजी रंगबिरंगी बरसाती पर्यटकों को भा रही है।
बाजार में 80 से 200 रुपये तक की बरसाती की बिक्री की वजह से कंपनियों के रेनकोट और छाता की बिक्री कम हुई है। बारिश के दौरान रंग-बिरंगी बरसाती पहने लोग शहर में घूमते दिख रहे हैं।