फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Color Lab vandalized in dispute of transaction

लेनदेन के विवाद में कलर लैब में तोड़फोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Color Lab vandalized in dispute of transaction
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के ईदगाह रोड स्थित एक कलर लैब में शुक्रवार को मामूली बात पर मारपीट हो गई थी। इसके बाद शनिवार को 12 से अधिक युवक कलर लैब में पहुंचे और तोड़फोड़ कर रुपये लूट लिए। हमले में एक युवक के सिर में चोट आई, जबकि दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुपयों के लेन-देन को लेकर डिजिटल लैब में सुरेंद्र सिंह और जसपाल सिंह रावत के बीच मारपीट हो गई थी, जिसमें जसपाल रावत घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर किया था। शनिवार को डिजिटल लैब के मालिक अखिलेश ने बताया कि शनिवार को जसपाल रावत का बेटा शुभम रावत अपने 10-15 साथियों के साथ पहुंचा और लैब में घुसकर अखिलेश और सुमित रावत को पीट दिया। साथ ही महिला कर्मचारी के साथ गालीगलौज और अभद्रता की। इसके बाद मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों ने एक लाख रुपये के लैपटॉप, सिस्टम, शीशे के दरवाजे और अन्य सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसआई अनिल आर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी लैब से भाग गए। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि डिजिटल लैब के मालिक अखिलेश, सुरेंद्र सिंह, सुमित और महिला के साथ अभद्रता, गालीगलौज, मारपीट और मारने की धमकी देने के मामले में ग्राम टांडा निवासी शुभम रावत सहित उसके 10-15 साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed