फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   College Admission Samarth Portal

Nainital News: महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 418 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

Fri, 02 Jun 2023 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 02 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
College Admission Samarth Portal
हल्द्वानी। राज्य के तीन विश्वविद्यालयों से संबद्ध सभी कैंपस और महाविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन समर्थ पोर्टल पर 2243 अभ्यर्थियों ने एकाउंट बना लिए हैं। इनमें 443 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर दिया है और 418 ने महाविद्यालयों में अपने आवेदन कर दिए हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि नैनीताल से संबद्ध महाविद्यालयों के लिए 271, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के लिए 134 और सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों के लिए 13 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। सबसे अधिक 91 आवेदन एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी को प्राप्त हुए हैं। सरदार भगत सिंह कॉलेज रुद्रपुर और पं. ललित मोहन शर्मा कैंपस ऋषिकेश के लिए 39-39, डीएसबी कैंपस नैनीताल के लिए 38 और एचएनबी कॉलेज खटीमा के लिए 17 आवेदन सबमिट किए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक गोविंद पाठक ने बताया कि 31 मई से समर्थ पोर्टल लाइव हो गया था। 24 जून तक आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। अभी तक 418 अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन सबमिट कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन में परेशानी ना हो इसके लिए महाविद्यालय स्तर पर भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed