फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   cold pets

Nainital News: कोल्ड डायरिया और पार्वो की चपेट में आ रहे पालतू जानवर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
cold pets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। ठंड की शुरुआत होते ही कुत्ते और अन्य पालतू जानवरों में कोल्ड डायरिया और पार्वो वायरस के मामले सामने आने लगे हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार हर दिन ओपीडी में पशुपालक अपने 20 से 25 कुत्ते और बिल्ली को कोल्ड डायरिया और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जिन्हे एंटीबायोटिक दवाओं के साथ सपोर्टिव थेरेपी दी जा रही है।
त्योहार के दौरान ओवरइटिंग होने और मौसम में हुए बदलाव का नतीजा अब जानवरों की सेहत पर भी दिखने लगा है। पार्वो वायरस के चलते कई जानवर इन दिनों पैट क्लीनिकों में आ रहे हैं जिनमें वायरल बुखार, खूनी दस्त, लगातार लार टपकने जैसे कई लक्षण सामने आए हैं। रोजाना इस तरह के 20 से 25 मामले आ रहे हैं। कई जानवरों को पार्वो वायरस के चलते उल्टियां होने की शिकायत भी है। इधर पशु चिकित्सकों के अनुसार वायरस से बचाने के लिए वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

-----------
इन बाताें का रखें ख्याल -
पशुओं के खाने-पीने का ध्यान रखें।
ओवरइटिंग से जानवर को बचाएं।
गनगुना पानी और हल्का भोजन कराएं।
डायरिया बढ़ने पर तुरंत डॉक्टरों की सलाह लें।

कोट-
ओपीडी में पार्वो और कोल्ड डायरिया से ग्रसित जानवर आ रहे हैं। इलाज में एंटीबाॅयोटिक्स और ग्लूकोजज्के साथ ही सपोर्टिव थेरेपी दी जा रही है। पशु प्रेमियाें को अपने जानवर के खान-पान को लेकर खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। - डॉ. आरके पाठक, पशु चिकित्सक, राजकीय पशु चिकित्सालय हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
लोग अपने पालतू जानवरों को लेकर थोड़ा सा लापरवाह हो रहे हैं, त्योहार के सीजन में ओवरइटिंग के कारण भी जानवरों की तबियत बिगड़ रही है ओपीडी में हर रोज 20 से 30 ऐसे कुत्ते बिल्ली लेकर पशुपालक पहुंच रहे हैं। - डॉ. अनुज अग्रवाल, पशु चिकित्सक, पेट्स केयर क्लीनिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article