फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cold increased due to snowfall on high peaks in Uttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर शुरु हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंडक

Mon, 04 Dec 2023 11:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:45 AM IST
सार

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली। पिथौरागढ़ सहित जिले के निचले हिस्सों में रात में बारिश हुई। साथ ही मुनस्यारी, धारचूला की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा समेत कई जगह आज सुबह से ही बादल छाए हुए है।

विज्ञापन
Cold increased due to snowfall on high peaks in Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। यहां पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने से लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया हैं। आज पिथौरागढ़ में मौसम ने अचानक करवट बदली। पिथौरागढ़ सहित जिले के निचले हिस्सों में रात में बारिश हुई। मुनस्यारी, धारचूला की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़ में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है। बारिश होने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन


वहीं, खटीमा में बीती रात हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण मौसम में आज ठंडक है। खटीमा में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे जिसके बाद अब हल्की धूप खिली है। इसके अलावा रुद्रपुर में भी आज आसमान में बादल छाए हुए है। वहीं रात में हुी हल्की बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हुआ हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा चमोली जिले के नीती घाटी में और उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं बर्फबारी के बाद यहां बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। घाटी बर्फ से ढक गई है। वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, बीते दिन सुबह मखमली धूप के बाद दिन में गर्मी और शाम के समय बादल छाने से ठंड महसूस की गई। रात में बूंदाबादी होने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में दिन में तापमान 14 डिग्री और रात में न्यूनतम -2 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में कोहरा छाने और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। 


उधर, रविवार को नैनीताल में सुबह धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। रात के समय बारिश होेने से ठंड बढ़ गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नवीन धूसिया के मुताबिक अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, काकड़ीघाट, नौणा, डोबा, मझेड़ा के पास धुंध देखने को मिली। खेतों में पाला पड़ने से फसलों पर भी असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed