फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Co-operative: 116 crores will benefit the food donors

सहकारिता: 116 करोड़ से होगा अन्नदाताओं का कल्याण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Co-operative: 116 crores will benefit the food donors
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सहकारिता विभाग ने दीनदयाल सहकारिता कृषि कल्याण योजना के तहत किसानों को ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। किसानों को कुल 116 करोड़ का ऋण बांटा जाएगा। संबंधित अधिकारियों को ऋण वितरण लक्ष्य जुलाई में पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक पीसी दुम्का ने बताया कि मई में विभाग ने जिले का ऋण वितरण लक्ष्य तय कर दिया था। कोविड महामारी के चलते दो महीने तक काम शुरू नहीं हो पाया था। अब सभी शाखा प्रबंधकों और समितियों को ऋण वितरण में तेजी लाने के साथ ही समय पर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसी लक्ष्य में दो करोड़ का ऋण महिला समूहों को दिया जाएगा, जबकि छह करोड़ रुपये समितियां अपने स्तर से बांट सकेंगी। सभी शाखा प्रबंधकों की बैठक में उन्हें हर हाल में लक्ष्य पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed