फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CMO issues notice seeking names of four private hospitals that refuse treatment

इलाज से मना करने वाले चारों निजी अस्पतालों के नाम मांगे, सीएमओ ने जारी किया नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
CMO issues notice seeking names of four private hospitals that refuse treatment
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक 18 माह के मासूम को निजी अस्पतालों में इलाज न मिलने के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष से चारों अस्पतालों के नाम बताने को लेकर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बता दें की नैनीताल ब्लॉक के बजून गांव में एक 18 माह के बच्चे के कीटनाशक पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। शुक्रवार को उसे इलाज के लिए हल्द्वानी लाया गया, जहां चार निजी अस्पतालों ने इलाज के लिए मना कर दिया। परिजन बाद में उसे इलाज के लिए भोजीपुरा लेकर चले गए। शनिवार को मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने आईएमए के हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष से स्पष्ट तौर पर चारों अस्पतालों के नाम बताने को कहा है। इसके अलावा उन कारणों का भी उल्लेख करने को कहा है, जिससे बच्चे को इलाज नहीं मिल सका। सीएमओ ने पत्र में यह भी कहा है कि हल्द्वानी के निजी अस्पतालों में विशेषज्ञ सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल का व्यवहार उचित नहीं
हल्द्वानी। सीएमओ ने पत्र में कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि निजी अस्पतालों का रोगी के प्रति इस प्रकार का व्यवहार मानवीय दृष्टि से उचित नहीं है। निजी अस्पतालों के ऐसे व्यवहार से क्षुब्ध होने के कारण ही रोगी के परिजन मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराते हैं और स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजून गांव के बच्चे को हल्द्वानी में निजी अस्पतालों में इलाज न मिलने के मामले में आईएमए को नोटिस भेजा है और अस्पतालों के नाम मांगे हैं। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ भागीरथी जोशी, सीएमओ, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed