{"_id":"61366faf8ebc3eb6d97d0226","slug":"cm-will-give-gift-of-schemes-worth-more-than-100-crores-nainital-news-hld437056758","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ करोड़ से अधिक की योजनाओं का तोहफा देंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ करोड़ से अधिक की योजनाओं का तोहफा देंगे सीएम
विज्ञापन
नैनीताल में सीएम पुष्कर धामी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेते डीएम धीराज गर्ब्याल अन्य अधिकार?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आठ सितंबर को प्रस्तावित नैनीताल दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मल्लीताल फ्लैट्स परिसर का निरीक्षण कर सीएम के कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री नैनीताल में सौ करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का यह पहला नैनीताल दौरा है। डीएम गर्ब्याल ने सोमवार दोपहर बाद माल रोड, मल्लीताल स्थित फ्लैट्स मैदान, पंत पार्क और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने बताया कि नैनीताल में तल्लीताल और मल्लीताल की बाजार के अलावा दोनों छोरों पर स्थित रिक्शा स्टेंडों का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण होना है। तिब्बती बाजार के सौंदर्यीकरण की भी योजना है, जबकि रजा क्लब को प्लाजा के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम आठ सितंबर को नैनीताल में इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
सीएम के आने की सूचना मिलते ही भरे सड़कों के गड्ढे
नैनीताल। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल दौरे से पहले लोनिवि ने नगर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाना शुरू कर दिया है। विभाग ने सोमवार को तल्लीताल, अपर और लोअर माल रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में पैच वर्क कराया।