फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Secretary Deepak Rawat reviewed the works of Irrigation Department in Kumaon Division

Uttarakhand: सीएम के सचिव ने सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की, कहा- विकास योजनाओं में तेजी लाएं अधिकारी

Sat, 21 Sep 2024 09:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 09:55 AM IST
सार

सीएम के सचिव और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंडल भर के सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने जिलों में विकास योजनाओं और उपचारात्मक कार्यों की प्रगति में तेजी लाएं।

विज्ञापन
CM Secretary Deepak Rawat reviewed the works of Irrigation Department in Kumaon Division
कैंप कार्यालय हल्द्वानी में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक लेते आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सचिव और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंडल भर के सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने जिलों में विकास योजनाओं और उपचारात्मक कार्यों की प्रगति में तेजी लाएं। उन्होंने विकास योजनाओं में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और समय से योजनाओं को पूरा कराने के भी निर्देश दिए।

रावत शुक्रवार को यहां कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग की ओर से 10 करोड़ से अधिक लागत से कराए जा रहे विकास कार्यों व सुरक्षात्मक योजनाओं की मंडल स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के धारचूला ब्लाॅक के ग्वालगांव (ऐलधारा) व टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सक्रिय भूस्खलन के स्थायी समाधान के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: तीन साल में 21 लाख का खाना उधार खा गए भावी डॉक्टर, मैस के खाने का नहीं किया भुगतान; नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धारचूला के खौतिला में तटबंध निर्माण व बाढ़ सुरक्षा दीवार सुदृढ़ीकरण कार्य चल रहा है। इसके अलावा गूंजी स्थित काली नदी से सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य चल रहा है। बताया कि अल्मोड़ा ब्लाॅक के द्वाराहाट में ग्राम च्योली के पास गगास बैराज का निर्माण कार्य, हवालबाग ब्लाॅक में अतिवृष्टि से भू-धसाव एवं भू-कटाव से आवासीय भवनों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है।

विभाग नगर पालिका क्षेत्र अल्मोड़ा में ड्रेनेज का कार्य करा रहा है। नैनीताल जिले में बलियानाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में काम शुरू करा दिया है। बताया कि डीएसबी कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल को भूस्खलन से बचाने के लिए ठंडी सड़क की पहाड़ी में उपचारात्मक कार्य कराया जा रहा है।

इसके अलावा ऊधमसिंह नगर समेत अन्य जिलों में भी सिंचाई विभाग विकास कार्यों के साथ साथ सुरक्षात्मक कार्यों को भी करा रहा है। बैठक में पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व अल्मोड़ा आदि जिलों के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed