फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM's helicopter could not land in Okhalakonda

ओखलकांडा में नहीं उतर सका सीएम का हेलिकॉप्टर, भीड़ापानी इंटर कॉलेज के हेलीपैड में धुंध और तेज हवा के चलते नहीं उतर पाया हेलिकॉप्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
CM's helicopter could not land in Okhalakonda
सीएम त्रिवेंद्र रावत।
हल्द्वानी/भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हेलिकॉप्टर धुंध और तेज हवा के चलते ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी इंटर कॉलेज के हेलीपैड में नहीं उतर सका और उन्हें हल्द्वानी से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उनका हेलिकॉप्टर हल्द्वानी में गौलापार स्थित हेलीपैड पर 11:50 बजे पहुंचा।
यहां पर मुख्यमंत्री रावत ने जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों से कर्फ्यू समेत अन्य विषयों पर बातचीत की। इसके बाद वह 12:40 बजे देहरादून के लिए रवाना हो गए। सीएम के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने बताया कि सीएम के साथ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईजी जगतराम जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शांतनु पराशर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। ज्ञात हो कि सीएम रावत को ओखलकांडा ब्लॉक के रौतेलाकोट निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला के पिता जमन रौतेला के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाना था। वहीं, सीएम के क्षेत्र में पहुंचने की सूचना पर कुछ जनप्रतिनिधियों ने किसानों की ओलावृष्टि से हुए नुकसान से संबधित ज्ञापन सौंपने की तैयारी की थी। लेकिन सीएम के नहीं पहुंचने से वह मायूस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed