फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Pushkar Singh Dhami said seek clarification from the officers who are not logging in on the CM portal

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी बोले- सीएम पोर्टल पर लॉग-इन ना करने वाले अफसरों से स्पष्टीकरण लें

Fri, 28 Jun 2024 10:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Jun 2024 10:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा की जिसमें कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत वीसी के माध्यम से जुड़े। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन पर आईं सभी शिकायतों का समय से निस्तारण करें।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami said seek clarification from the officers who are not logging in on the CM portal
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा की जिसमें कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत वीसी के माध्यम से जुड़े। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन पर आईं सभी शिकायतों का समय से निस्तारण करें। आगामी 15 दिनों में लंबित शिकायतों का सकारात्मक निवारण हो।

विज्ञापन
सीएम ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों ने पिछले एक महीने में सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर लॉग इन नहीं किया है, संबंधित विभागीय शीघ्र उन अधिकारियों का यथाशीघ्र स्पष्टीकरण लें। यदि स्पष्टीकरण में संतोषजनक कारण नहीं बताया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: जमरानी बांध परियोजना से उत्तराखंड और यूपी के चार जनपदों की खुलेगी किस्मत, जानिए कैसे?
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में छह जनपदों से 67,778 शिकायतें दर्ज
आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि कुमाऊं मंडल में छह जनपदों से कुल 67,778 शिकायतें प्राप्त हुई थीं जिनमें से 50,319 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। 8,754 शिकायतों को आंशिक रूप से बंद किया गया है। कहा 8,705 शिकायतें लंबित है, जिन्हें जल्द ही निस्तारित कर दिया जाएगा। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रोज सीएम पोर्टल पर लॉग इन कर शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता से संवाद भी किया जाए। वीसी में जिलाधिकारी वंदना सिंह और सभी जिलों से डीएम जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed