फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Dhami will lay the foundation stone of projects worth crores including Kathgodam Bus Terminal tomorrow.

Nainital News: सीएम धामी कल काठगोदाम बस टर्मिनल सहित करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami will lay the foundation stone of projects worth crores including Kathgodam Bus Terminal tomorrow.
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आठ मार्च को हल्द्वानी आएंगे। वह काठगोदाम डिपो में बस टर्मिनल सहित करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे। बुधवार को नगर आयुक्त, सीडीओ सहित कई अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


हल्द्वानी गौलारोखड़ में 1493 लाख की लागत से कार्यालय का भवन बनाया जाएगा। वहीं 493.42 लाख की लागत से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, 2293 लाख रुपये से चालक प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। वहीं काठगोदाम में 6728 लाख की लागत से बस टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके लिए बजट जारी हो गया है। आठ मार्च को मुख्यमंत्री इन योजनाओं के साथ कई करोड़ की योजना का शिलान्यास और लोकापर्ण करेंगे। ये कार्यक्रम काठगोदाम बस डिपो में होगा। बुधवार को नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सीडीओ आलोक कुमार पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, आरटीओ संदीप सैनी सहित कई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed