फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Dhami will launch the program organized by Rotary on July 1

रोटरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का एक जुलाई को सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami will launch the program organized by Rotary on July 1
काशीपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान साइकिल का प्रदर्शन करते क्लब पदाधिकारी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी काशीपुर में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर और रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कार्बेट की ओर से आयोजित कन्या श्री योजना के तहत छात्राओं को 2100 साइकिलों के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ एक जुलाई को करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को रामनगर रोड स्थित एक होटल सभागार में क्लब के आगामी गवर्नर पवन अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब विश्व की दूसरी सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की समाजसेवी संस्था है। क्लब के 117 वर्ष के इतिहास में पहली बार कनाडा की जेनिफर लोन रोटरी की अंतरराष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बन रही हैं। वह एक जुलाई को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। वहीं उत्तराखंड व यूपी के 32 राजस्व जिलों के मंडल अध्यक्ष का पदभार एक जुलाई को पूर्व क्लब अध्यक्ष पवन अग्रवाल ग्रहण करेंगे। अग्रवाल ने बताया कि 19 शहरों में सरकारी स्कूल और विद्या भारती के कक्षा नौ से कक्षा 11 तक की चयनित निर्धन छात्राओं को साइकिलें बांटी जाएंगी।
विज्ञापन

साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम धामी एक जुलाई को काशीपुर में अनन्या होटल में छात्राओं को सुबह 10 बजे साइकिल वितरण कर करेंगे। इसके बाद अक्तूबर में छात्राओं को शैक्षिक सहायता के लिए वृहद स्तर पर टैबलेट बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, अनुराग सिंह, राज मेहरोत्रा, मनोज चौधरी, उदित अग्रवाल, राहुल पैगिया, तनु, राजीव खरबंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी मंडल में कहा कितनी साइकिल होंगी वितरित
पवन अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर में 200, हल्द्वानी में 50, रामनगर में 20, रुद्रपुर में 34, कानपुर में 575, अलीगढ़ में 320, आगरा में 272, बरेली में 208, मथुरा में 181, झांसी में 84 समेत 19 शहरों में कुल 2100 साइकिलों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed