फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM dhami will inaugurate schemes worth Rs 252 crore in nainital

'इजा-बैंणी महोत्सव' में भाग लेंगे सीएम: 252 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, इतने का होगा शिलान्यास

Wed, 22 Nov 2023 01:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 Nov 2023 01:27 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी 30 नवंबर को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित इजा-बैंणी महोत्सव में मातृ शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह 154 सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और 65 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन
CM dhami will inaugurate schemes worth Rs 252 crore in nainital
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री 30 नवंबर को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित इजा-बैंणी महोत्सव में मातृ शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह 154 सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और 65 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत जिले की 25 हजार महिलाओं को एकत्र करने की तैयारी है।

विज्ञापन


नगर निकायों में एक या दो अक्तूबर से प्रशासक बैठ सकता है। इससे पहले निकायों की कई करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास होगा। इसके अलावा कई विकास योजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण होगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 30 नवंबर को जिले में 252 करोड़ 87.80 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुईं योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें हल्दूचौड़ में बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला कारागार नैनीताल के भवन, आईएचएम रामनगर के प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवन, नैनीताल रोड का डामरीकरण, विद्युत शवदाह गृह आदि शामिल है। साथ ही 481 करोड़ 79.37 लाख रुपये से बनने वाली 154 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकार्पित होने वाली योजनाओं में सबसे ज्यादा 26 योजनाएं नैनीताल शहर की हैं। सर्वाधिक शिलान्यास होने वाली 93 योजनाएं भीमताल की हैं। इसमें  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रशासन की ओर से आयोजित इजा-बैंणी महोत्सव में मातृ शक्ति अभिनंदन के तहत महिलाओं को सम्मानित करेंगे। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed