फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Dhami held a high-level meeting and reviewed the preparations for the Scissors Fair

Nainital News: सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक कर परखी कैंची मेले की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami held a high-level meeting and reviewed the preparations for the Scissors Fair
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी/देहरादून। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम पर 15 जून को आयोजित मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की। तैयारी परखते हुए उन्होंने मेले की व्यापकता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए जिला प्रशासन को तात्कालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाने को कहा।
विज्ञापन


सीएम आवास पर हुई बैठक में धामी ने कहा कि तात्कालिक उपायों से मेले के वर्तमान संचालन को बेहतर बनाया जाए। साथ ही मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं से स्थायी एवं सुदृढ़ प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाए। सीएम ने सेनिटोरियम से भवाली की ओर तीन किलोमीटर मार्ग पर हो रही कटिंग कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि यातायात व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके। नैनीताल की डीएम वंदना डीएम ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बार एक साल में लगभग 24 लाख श्रद्धालुओं ने कैंची धाम में दर्शन किए, जबकि पूर्व के वर्षों में यह संख्या औसतन आठ लाख रही है। डीएम ने कहा कि कैंची मेले में इस बार ढा़ई से तीन लाख श्रद्धालुओं को पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए ठोस योजना तैयार की गई है। उन्होंने भविष्य में कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था लागू करने एवं अधिकतम सीमा निर्धारित करने का भी सुझाव दिया। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान मौजूद रहे, जबकि आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, डीएम वंदना सिंह व एसएसपी पीएन मीना ऑनलाइन शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed