{"_id":"6110419d8ebc3ef4180d2030","slug":"cm-can-also-become-mandal-president-in-bjp-dushyant-nainital-news-hld4339214140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में मंडल अध्यक्ष भी बन सकता है सीएम : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में मंडल अध्यक्ष भी बन सकता है सीएम : दुष्यंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां मंडल अध्यक्ष भी मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद पर जरूर बदलाव हुए, लेकिन योजनाओं में न ही कोई बदलाव हुए न ही योजनाएं बदलीं।
नैनीताल पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत ने कहा कि भाजपा ने कोरोना संक्रमण के दौरान जितने भी कार्य किए हैं। उसी को लेकर पार्टी चुनाव लड़ेगी। पार्टी की ओर से दो मुख्यमंत्रियों को जरूर बदला गया लेकिन योजनाएं नहीं बदली गईं। जिन योजनाओं की घोषणाएं की गईं, उन्हें धरातल पर पहुंचाने का कार्य भी किया गया है।
दुष्यंत बोले, दो साल बाद भाजपा के सामने कोई भी विपक्षी दल नहीं दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों की तरह नहीं है कि नेहरू गए और इंदिरा आए। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता के लिए अपार संभावनाएं हैं। यहां चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिल सकता है, जबकि दूसरे दलों में सिर्फ परिवारवाद हावी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष पार्टी को आगे बढ़ाने में काफी सहयोग करते हैं और भाजपा इन पंच परमेश्वर के बिना अधूरी है।