{"_id":"6678bbd9684ea2e3b9036e06","slug":"classes-will-start-in-government-colleges-from-july-13-haldwani-news-c-337-1-shld1034-111264-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राजकीय महाविद्यालयों में 13 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राजकीय महाविद्यालयों में 13 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
Mon, 24 Jun 2024 05:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालयों में 10 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है। 11 और 12 जुलाई को महाविद्यालय खुलने पर स्नातक के विद्यार्थियों के इंडक्शन कार्यक्रम होंगे। 13 जुलाई से स्नातक और पीजी तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 13 से 25 जुलाई तक यूजी और पीजी सेमेस्टर के प्रवेश और एग्जाम फीस जमा की जाएगी। वहीं स्नातक के रिजल्ट जारी होने पर एक जुलाई से पीजी स्तर पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। पीजी स्तर पर प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है।
15 से 20 जुलाई तक पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश और एग्जाम फीस जमा की जाएगी। 22 जुलाई से पीजी प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 30 सितंबर तक छात्रसंघ चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. अंजू अग्रवाल ने बताया कि शासन की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर को सभी महाविद्यालयों को शत-प्रतिशत लागू करने के निर्देश दिए हैं।