फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Clash between student leader and teacher in MBPG College

Nainital News: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रनेता और शिक्षक के बीच झड़प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Clash between student leader and teacher in MBPG College
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा में देर से पहुंची छात्रा को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिलाने को लेकर एक छात्रनेता और सहायक प्राध्यापक के बीच झड़प हो गई। छात्र विक्रम बिष्ट और सहायक प्राध्यापक एसएन सिद्ध ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए भोटिया पड़ाव चौकी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू होती है। एक छात्रा साढ़े नौ बजे परीक्षा देने पहुंची तो शिक्षकों ने देरी का हवाला देते हुए उसे परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति नहीं दी। कुछ देर बाद विक्रम छात्रा को परीक्षा में बैठाने की हिमायत करते हुए कमरा नंबर 61 में दाखिल हुआ और चिल्लाने लगा। मना करने पर वह बहस करने लगा। उसने धारा 144 का उल्लंघन किया और परीक्षा रूप में फोन का भी प्रयोग किया। साथ ही धमकी भी दी। उधर विक्रम ने असिस्टेंट प्रोफेसर एसएन सिद्ध पर मोबाइल तोड़ने, अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज कुमकुम ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने कहा कि छात्रा देर से पहुंची थी, इसलिए उसे परीक्षा में नहीं बैठाया गया। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा कक्ष में पहुंचें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed