फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Claims took a dive, facilities got wet again

Nainital News: दावों ने गोता लगाया, सुविधाएं फिर भीगीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Claims took a dive, facilities got wet again
हल्द्वानी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दो से तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। प्रशासन के जलनिकासी के दावों ने जलभराव में गोता लगाया। पानी जमा होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते रकसिया नाला भी उफान पर बहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा था। काठगोदाम और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक पूरे शहर में मूसलाधार बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। तिकोनिया, राजारानी विहार, नैनीताल रोड के अलावा आनंदपुरी फेज एक से फेज तीन तक सड़क पर पानी जमा होने के कारण जाम की स्थिति भी बनी। लगातार हुई बारिश के चलते रकसिया नाला भी उफान पर आ गया। बारिश के कारण कई जगह नालियां चोक हो गईं और कूड़ा सड़कों पर बहता नजर आया। सूचना पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद नालियों को खुलवाया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह व एसडीएम राहुल शाह ने भी रकसिया नाला क्षेत्र समेत कई जगह का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर ही व्यवस्था में सुधार कराया।
विज्ञापन


-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed