फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Claim: World's first online Surya Siddhantik Panchang launched

दावा: विश्व का पहला ऑनलाइन सूर्य सिद्धांतीय पंचांग लांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Claim: World's first online Surya Siddhantik Panchang launched
हल्द्वानी। एक पंचांग, सूर्य सिद्धांत पर आधारित विश्व का पहला ऑनलाइन सूर्य सिद्धांतीय पंचांग लांच हो गया। बागेश्वर निवासी ज्योतिषाचार्य पवन पाठक ने पंचांग एकरूपता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पंचांग को काशी से लांच किया। ज्योतिषाचार्य ने दावा करते हुए बताया कि यह विश्व का पहला ऑनलाइन सूर्य सिद्धांतीय पंचांग है।
विज्ञापन


बताया कि काशी की पवित्र भूमि से यह अद्वितीय पहल हुई है। जिस प्रकार श्रद्धालु गंगाजल लाकर बाबा विश्वनाथ को अर्पित करते हैं, उसी तरह उन्होंने ऑनलाइन पंचांग बाबा विश्वनाथ और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को समर्पित किया है। बताया कि विश्व पंचांग जो अब तक भौतिक स्वरूप में ही जारी था, उसे ऑनलाइन स्वरूप में उपलब्ध कर दिया गया है। यह पंचांग डॉट कॉम पर उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर तीन दिनी ज्योतिष संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ। इसमें रूस, नेपाल, भारत सहित कई देशों के प्रमुख ज्योतिषाचार्यों ने भाग लिया। पंचांग के माध्यम से वैश्विक स्तर पर सनातन धर्म के अनुयायी शुद्ध और एकरूप पंचांग गणना प्राप्त कर सकेंगे। यह न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि पंचांग की वैज्ञानिकता को भी पुनः स्थापित करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed