फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Civic aminities..

हादसों से सबक लेकर आंबेडकर चौक से हटवाया अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities..
किच्छा में अंबेडकर चौक पर अतिक्रमण हटाने के बाद ली गई तस्वीर जिसमें साफ-सुथरा लग रहा है। संवाद - फोटो : KITCHHA
किच्छा। आंबेडकर चौक पर बाइक और ट्रक की टक्कर में मां-बेटी की मौत व सीओ की सरकारी जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के बाद आखिर पुलिस की आंखें खुल ही गईं। शुक्रवार को कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने चौक के आसपास दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। अतिक्रमण हटने के बाद चौक साफ सुथरा नजर आने लगा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन

अंबेडकर चौक पर लगातार दो दिन दो बड़े हादसे हुए। पहले हादसे में एक ट्रक ने पीलीभीत जा रहे रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी दंपती की बाइक में टक्कर मार दी जिसमें युवक की पत्नी व बेटी की मौत हो गई थी। इसके अगले दिन दूसरा हादसा सीओ सितारगंज की सरकारी जीप के साथ हुआ जिसे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सीओ का गाड़ी चालक व गनर घायल हो गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को कोतवाल धीरेंद्र कुमार मय फोर्स आंबेडकर चौराहा पहुंचे और वहां लगे अवैध रेहड़ी व ठेली वालों को हटवा दिया। कोतवाल ने बताया कि भविष्य में चौराहे पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के चालक ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया
किच्छा। सीओ सितारगंज के जीप चालक ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे में जीप चालक समेत सीओ के गनर घायल हो गए थे।

सीओ सितारगंज की सरकारी जीप के चालक रामअवतार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह (यूके 07 जीए-2848) का चालक है। 26 अक्तूबर को रात 10:30 बजे दरऊ चौराहे पर अज्ञात ट्रक चालक ने सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक ने बताया कि हादसे में उसे व सीओ के गनर कांस्टेबल हेम गिरी को चोट आई है। रात्रि में प्राथमिक उपचार और मेडिकल सीएचसी में हुआ। गनर कांस्टेबल हेम गिरी को सीएचसी में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसका इलाज रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed