फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City Magistrate started investigation of the works done in Nagar Panchayat

Nainital News: सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पंचायत में हुए कार्यों की शुरू की जांच

Tue, 12 May 2026 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 12 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate started investigation of the works done in Nagar Panchayat
हल्द्वानी/लालकुआं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने लालकुआं नगर पंचायत में पिछले दिनों कूड़ेदान खरीद मामले में हुई वित्तीय गड़बड़ियों की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को बाजपेयी ने नगर पंचायत पहुंचकर जरूरी दस्तावेज जांच के लिए अपने कब्जे में लिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पिछले दिनों नगर पंचायत लालकुआं में कूड़ेदान खरीद मामले में वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी थी। शिकायत थी कि नगर पंचायत में विधिवत निविदा प्रक्रिया को अपनाए बिना तीन लाख से कूड़ेदान खरीदे गए हैं। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों में लगभग पांच वर्ष पूर्व निर्मित शौचालयों को ध्वस्त कर पुनः निर्माण कराने, छठ पूजा स्थल पर कराए गए पुनर्निर्माण कार्य की आवश्यकता एवं औचित्य तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान शीतकाल में अलाव के लिए लकड़ी की असामान्य रूप से अधिक खपत एवं उससे संबंधित भुगतान प्रक्रियाओं की पारदर्शिता एवं वैधता से जुड़ी शिकायतें शामिल थी।
विज्ञापन

डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को टेंडर, स्वीकृति, भुगतान एवं मापन पुस्तिकाओं की जांच करने, कार्यों का भौतिक सत्यापन करने और वित्तीय नियमों एवं शासनादेशों के अनुपालन की जांच के निर्देश दिए थे। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने लालकुआं पहुंचकर अभिलेखों की जांच की और जरूरी अभिलेख कब्जे में ले लिए। उन्होंने बताया कि इस मामले में यदि किसी व्यक्ति को कोई लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य देना हो तो वह 16 मई तक उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed