फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Citizens will soon be able to pay taxes sitting at home in minutes

Nainital News: जल्द घर बैठे मिनटों में टैक्स जमा कर सकेंगे नगरवासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Citizens will soon be able to pay taxes sitting at home in minutes
गरमपानी (नैनीताल)। टैक्स जमा करने के लिए भविष्य में पालिका दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग घर बैठे यूनिक आईडी के माध्यम से मिनटों में हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे। इसके लिए भवाली नगर पालिका के प्रशासक एसडीएम वीसी पंत के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के हर मकान की एक यूनिक आईडी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन



प्रशासक वीसी पंत ने बताया कि जियोग्राफिक इनफॉरमेशन सिस्टम (जीआईएस) से ड्रोन सर्वे के बाद हर मकान में प्लेट लगाने के साथ मकान मालिक को यूनिक आईडी दी जाएगी। कहा कि यूनिक आईडी से भवन की पूरी जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। यूनिक आईडी से कूड़ा निस्तारण सहित अन्य काम ऑनलाइन घर बैठकर कर सकेंगे। कहा कि अवैध निर्माण की निगरानी रजिस्ट्री के माध्यम से होगी। राजस्व अभिलेख में दर्ज नहीं होने वाली संपत्ति के मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लंबे समय से बंद भवन के मालिकों को भी टैक्स देना होगा। राजस्व लिपिक मनोज तिवारी ने बताया कि आने वाले समय में जीआईएस व्यवस्था लागू होने से नगर पालिका की वित्तीय स्थिति सुधरेगी। साथ ही लोग हाउस टैक्स, कूड़ा निस्तारण, व्यावसायिक भवनों का टैक्स ऑनलाइन जमा कर पाएंगे। इस दौरान डॉ. सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed