फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital China Peak hill needs repair department awaits budget

Nainital: भूस्खलन से संवदेनशील हो रही चायना पीक को मरम्मत की दरकार, विभाग को बजट का इंतजार

Wed, 13 Sep 2023 04:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 13 Sep 2023 04:57 PM IST
सार

पिछले कई सालों से चायना पीक की पहाड़ी में भू-स्खलन हो रहा है। पहाड़ी से बोल्डर व पत्थर गिरने से इसके ठीक नीचे आबादी वाले हिस्से को खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Nainital China Peak hill needs repair department awaits budget
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील हो चुकी चायनापीक की पहाड़ी को मरम्मत की दरकार है जबकि विभाग को इसके लिए बजट का इंतजार है। पहाड़ी में हाल के दिनों में हुए भूस्खलन के बाद निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों में दहशत है। बावजूद इसके अभी तक शासन स्तर पर बजट स्वीकृत नहीं किया गया है जबकि वन विभाग इससे पहले हुए भूस्खलन के बाद ही शासन से मरम्मत कार्यों के लिए बजट की मांग कर चुका है।

विज्ञापन


पिछले कई सालों से चायना पीक की पहाड़ी में भू-स्खलन हो रहा है। पहाड़ी से बोल्डर व पत्थर गिरने से इसके ठीक नीचे आबादी वाले हिस्से को खतरा बना हुआ है। कई बार स्थानीय लोग भूस्खलन की आवाज सुन रात में घरों से सुरक्षित स्थान की ओर निकलते रहे हैं। इस बार की बारिश में भी यहां कई बार भू-स्खलन की घटनाएं हुई हैं। पांच सितंबर को भी इस पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में भू-स्खलन हुआ था लेकिन तब मलबा आबादी तक नहीं पहुंचा, लेकिन पहाड़़ी के एक हिस्से में जबरदस्त भू-कटाव हुआ था।
विज्ञापन


New Industrial policy: उद्यमियों को वन टाइम नहीं, अब किस्तों में मिलेगी सब्सिडी, स्लैब भी बदले
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पहाड़ी में लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे तलहटी में रह रहे लोगों को खतरा बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया पांच सितंबर को हुए भूस्खलन के बाद विभागीय टीम ने मौका मुआयना किया था। तब विभागीय टीम ने वहां हो रहे भूस्खलन को देखा बल्कि टीम को पहाड़ी में कई जगह दरारें भी मिली। पंत का कहना है कि ऐसे में भूस्खलन की संभावनाएं बनी हुई हैं।

सुरक्षा कार्य के लिए 51.18 लाख की मांग
चायना पीक की पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन को देखते हुए वन विभाग ने 51.18 लाख का प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंपा है। हफ्ते भर बाद भी इस प्रस्ताव पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं विभाग का कहना है कि बजट मिलने पर भूस्खलन की रोकथाम के लिए कार्य किए जाएंगे।


वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि चायना पीक की पहाडी से निचले क्षेत्र में गिर रहे पत्थर और बोल्डरों को रोकने के लिए क्रेट वायर दीवार निर्माण की योजना बनाई गई है। बताया कि पहाडी़ में 300 मीटर लंबी दीवार बनाई जाएगी।

दीवार की ऊंचाई चार मीटर होगी। जिसमें एक मीटर की बुनियाद होगी और तीन मीटर ऊंची दीवार पत्थरों व मलबे को रोकेगी। बताया कि दीवार बनाने के लिए जिला प्रशासन को 51. 18 लाख का प्रस्ताव दिया गया है। बजट जारी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed