{"_id":"67bcd63dba9348f20c021783","slug":"children-will-become-aware-of-protecting-wildlife-by-reading-comics-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-106124-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कॉमिक्स पढ़कर वन्यजीवों की रक्षा के लिए जागरूक होंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कॉमिक्स पढ़कर वन्यजीवों की रक्षा के लिए जागरूक होंगे बच्चे
Tue, 25 Feb 2025 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की महत्वाकांक्षी बाघ रक्षक योजना के तहत अब पार्क प्रशासन कॉमिक्स तैयार कर रहा है। इस कॉमिक्स के जरिये पार्क प्रशासन पार्क सीमा से सटे गांवों के स्कूली बच्चों को बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के प्रति जागरूक करेगा। कॉमिक्स तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।
कॉमिक्स बच्चाें में काफी लाेकप्रिय होती है। कार्टून के माध्यम से वन्यजीवों के बारे में जानकारी देना आसान होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए कॉर्बेट पार्क प्रशासन की ओर से कॉमिक्स बुक तैयार कराई जा रही है। कॉमिक्स बुक को तैयार करने के बाद स्कूली बच्चों को बाघ, तेदुंआ, हाथी, चीतल, सांभर सहित अन्य वन्यजीवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी ताकि बच्चों को पता चल सके कि वन्यजीव जंगल और हमारे लिए कितने लाभप्रद है। इनकी सुरक्षा के लिए क्या उठाए जा सकते हैं और इनका संरक्षण करने के लिए हमें वन विभाग की मदद करनी चाहिए।
पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि कॉमिक्स तैयार की जा रही है। कॉमिक्स में बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों को कहानी के रूप में पिरोया जाएगा ताकि कॉमिक्स पढ़ते हुए बच्चे बोर ना हों और उनमें कहानी पढ़ने में रोचकता बनी रहे।
विज्ञापन
जंगलों को आग बचाने को भी करेंगे जागरूक
पार्क वार्डन ने बताया कि कॉमिक्स के जरिए जंगलों को बचाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। कॉमिक्स से यह बताने का प्रयास किया होगा कि जंगल हमारे लिए कितने लाभदायक है। गर्मियों में किस तरह आग लगने से जंगलों केा बचाया जा सकता है। आग लग जाए तो तुरंत सूचना वन कर्मियों को दी जानी चाहिए।