{"_id":"623b8cc7f409fc22a82fb79d","slug":"children-s-behavior-changed-after-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शिक्षा अभियान : कोरोना के बाद बच्चों के व्यवहार में आया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शिक्षा अभियान : कोरोना के बाद बच्चों के व्यवहार में आया बदलाव
Thu, 24 Mar 2022 02:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी/नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी/नैनीताल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:40 AM IST
सार
बड़ी कक्षाओं के बच्चे तो पुराने माहौल में घुल मिल गए, मगर छोटे बच्चों में बढ़ गया चिड़चिड़ापन।
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षा अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉकडाउन के चलते कई महीने स्कूल से दूर रहे बच्चे अब स्कूलों में पहुंचकर पठन पाठन कर रहे हैं लेकिन लंबे समय के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों के व्यवहार में खासा परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
अभिभावकों की मानें तो लॉकडाउन के बाद कई बच्चे मोबाइल के आदी हो चुके हैं और छोटी कक्षाओं के बच्चों में चिड़चिड़ापन भी बढ़ा है। बड़ी कक्षाओं के बच्चे तो स्कूल खुलने के एक दो दिन बाद पठन-पाठन के पुराने अंदाज में रच बस गए लेकिन छोटी कक्षाओं के बच्चों को अभी भी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
छात्रों की काउंसिलिंग कर परीक्षा के लिए तैयार कर रहे शिक्षक
लगातार दो वर्ष तक वैश्विक महामारी के दौरान ऑनलाइन कक्षा और परीक्षा से शिक्षा का स्तर काफी हद तक गिर गया। अब जब इस वर्ष ऑफलाइन परीक्षा कराने की शिक्षा विभाग ने घोषणा की है, तबसे छात्रों की मनोदशा पर खासा प्रभाव पड़ा है। समय कम होने की वजह से बच्चे परीक्षा को लेकर डरे हुए हैं। ऐसे में शिक्षक काउंसिलिंग के माध्यम से उनके मन से परीक्षा का डर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन