{"_id":"6a4ea05062976ec0c003197a","slug":"children-of-cluster-schools-will-get-rs-100-vehicle-allowance-nainital-news-c-418-1-shld1006-8254-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: क्लस्टर विद्यालय के बच्चों को मिलेगा 100 रुपये वाहन भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: क्लस्टर विद्यालय के बच्चों को मिलेगा 100 रुपये वाहन भत्ता
Thu, 09 Jul 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा विभाग ने नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी को पहले क्लस्टर विद्यालय में तब्दील कर दिया है। इसमें क्षेत्र के तीन किमी के आसपास के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। क्लस्टर विद्यालय बनने से विद्यार्थियों को रोजाना 100 रुपये वाहन भत्ता विभाग की ओर से दिया जाएगा। पहाड़पानी, महतोलियागांव और आसपास के गांव के विद्यार्थी यहां शिक्षा लेंगे। धारी के बीईओ शुभम वर्मा ने बताया कि 1.68 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। हालांकि पूर्व में अभिभावकों की ओर से क्लस्टर विद्यालय का विरोध किया जा रहा था। अब अभिभावक बच्चों को इंटर कॉलेज में भेजने लगे हैं।
विज्ञापन