{"_id":"6a949894e743f7ae2c072891","slug":"children-left-their-mark-to-save-the-kumaoni-language-haldwani-news-c-337-1-ha11020-136283-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमाऊंनी भाषा को बचाने के लिए बच्चों ने छोड़ी छाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमाऊंनी भाषा को बचाने के लिए बच्चों ने छोड़ी छाप
Mon, 31 Aug 2026 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी एफटीआई सभागार में सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से आयोजित कुमाऊँनी भाषा सम्मान एवं कुमा
विज्ञापन
हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति ने रविवार को वानिकी प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआई) में कुमाऊंनी भाषा सम्मान एवं अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की।
प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 40 बच्चों ने कविता पाठ और भाषण में प्रतिभाग किया। काव्य स्पर्धा में एपीएस के नैतिक पांडे प्रथम, केवीएम के राहुल बोरा द्वितीय और आकृति एंजल स्कूल की कल्पना देव तृतीय रहीं। भाषा में दीक्षा जोशी (पीएसएन), नक्षत्रा (केवीएम) व मयंक रैकवाल (आर्यमन बिरला) क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। बाल रत्न जानवी रौतेला, बाल शिरोमणि गार्गी, काव्य शिरोमणि नवजोत गढ़िया और भाषा शिरोमणि पुरस्कार चंद्रा परगाई को मिला। महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ सूरज तिवारी, सीईओ रणजीत सिंह नेगी, मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी रहे। अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने कहा कि संस्था 21 स्कूलों में मुहिम चला चुकी है।