{"_id":"6137c12f8ebc3eca726e30cb","slug":"chief-minister-dhami-in-nainital-from-today-nainital-news-hld437165165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री धामी आज से नैनीताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री धामी आज से नैनीताल में
विज्ञापन
नैनीताल में सीएम पुष्कर धामी के आगमन की तैयारियों को लेकर डीएम धीराज गर्ब्याल।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दो दिनी भ्रमण के लिए नैनीताल पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री नैनीताल, भीमताल, रामनगर और लालकुआं विधानसभा क्षेत्रों की सौ करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और बाद में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ नैनीताल क्लब में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सीएम धामी बुधवार को सुबह 11 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे कैलाखान स्थित हैलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद 12:15 बजे कार से गोविंद बल्लभ पंत पार्क मल्लीताल पहुंचेंगे और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नैनीताल को पारंपरिक शैली में विकसित करने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों और योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
यही नहीं सीएम कुमाऊं मंडल में पर्वतारोहण और साहसिक पर्यटन को बढ़ाने देने व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए एवरेस्ट विजेता शीतल राज के नेतृत्व में सीबीटीएस (बालिकाओं का दल) के दल की ओर से शुरू होने वाले आदि कैलाश क्षेत्र के पर्वतारोहण अभियान को फ्लैग ऑफ करेंगे। सीएम का दोपहर डेढ़ बजे ढाई बजे तक का समय नैनीताल क्लब में आरक्षित रखा गया है। इसके बाद ढाई बजे से चार बजे तक वह नैनीताल क्लब में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे तक जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्योें की समीक्षा बैठक लेंगे। सीएम नैनीताल क्लब में रात्रि विश्राम करेंगे। 9 सितंबर की सुबह पौने नौ बजे मुख्यमंत्री धामी राज्य अतिथि गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर कैलाखान हैलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वह देहरादून को रवाना हो जाएंगे।