{"_id":"56f594314f1c1b2502f150f5","slug":"chief-minister-celebrated-holi-with-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने विधायकों संग मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने विधायकों संग मनाई होली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ होली मनाने रामनगर पहुंचे। दोपहर में विधायकों के साथ खाना खाने के बाद उन्होंने वर्तमान हालात और सियासी संकट से निपटने के लिए भी रणनीति बनाई। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने साथी विधायकों और मंत्रियों के साथ होली मनाने दोपहर करीब ढाई बजे पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के कालखंड स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने मंत्री, विधायकों और करीबी लोगों के अबीर गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने गुझिया भी खाई। आधे घंटे तक चली अबीर गुलाल की होली के बाद दिन में सभी ने एक साथ मिलकर भोजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ सियासी संकट से निपटने को रणनीति बनाई। साथ ही, ताजा समीकरणों से अपने साथियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अपने मित्र पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी से इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए आभार जताया। सीएम रावत करीब साढ़े चार बजे देहरादून के लिए रवाना हो गए। वहीं, सीएम के फार्म हाउस में पहुंचने के बाद कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश का जन्मदिन केक काटकर मनाया। हालांकि इस दौरान इंदिरा हृदयेश मौजूद नहीं थी। साथी विधायकों, मंत्रियों ने सीएम के साथ मिलकर हृदयेश की लंबी उम्र की कामना कर उन्हें फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन