फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chief Minister celebrated Holi with MLA

सीएम ने विधायकों संग मनाई होली

Sat, 26 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sat, 26 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन

रामनगर। मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ होली मनाने रामनगर पहुंचे। दोपहर में विधायकों के साथ खाना खाने के बाद उन्होंने वर्तमान हालात और सियासी संकट से निपटने के लिए भी रणनीति बनाई। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने साथी विधायकों और मंत्रियों के साथ होली मनाने दोपहर करीब ढाई बजे पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के कालखंड स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने मंत्री, विधायकों और करीबी लोगों के अबीर गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने गुझिया भी खाई। आधे घंटे तक चली अबीर गुलाल की होली के बाद दिन में सभी ने एक साथ मिलकर भोजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ सियासी संकट से निपटने को रणनीति बनाई। साथ ही, ताजा समीकरणों से अपने साथियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपने मित्र पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी से इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए आभार जताया। सीएम रावत करीब साढ़े चार बजे देहरादून के लिए रवाना हो गए। वहीं, सीएम के फार्म हाउस में पहुंचने के बाद कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश का जन्मदिन केक काटकर मनाया। हालांकि इस दौरान इंदिरा हृदयेश मौजूद नहीं थी। साथी विधायकों, मंत्रियों ने सीएम के साथ मिलकर हृदयेश की लंबी उम्र की कामना कर उन्हें फोन पर बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed