फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chess in Dwarahat Collage

शतरंज में सौरभ और मीनाक्षी ने सबको दी मात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chess in Dwarahat Collage
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते प्राध्यापक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिनी इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता के छात्र वर्ग बीएससी द्वितीय वर्ष के सौरभ पाठक और छात्रा वर्ग में बीए पंचम सेमेस्टर की मीनाक्षी नेगी विजयी रहीं।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. भरत जी उपाध्याय ने विजेताओं से अंतरमहाविद्यालय और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो एके जोशी ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया।
इससे पहले सिंगल वर्ग की कैरम प्रतियोगिता के फाइनल में मुकुल शर्मा और गीतांजलि ने बाजी मारी। वहीं डबल्स में कुलदीप सिंह बिष्ट व मुकुल शर्मा और नेहा व गीतांजलि की जोड़ी चैंपियन बनी।
विज्ञापन

बैडमिंटन में छात्राओं के सिंगल वर्ग में उमा रावत और डबल्स में रचना व उमा रावत की जोड़ी ने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी। छात्रों के डबल्स मुकाबले में राहुल बिष्ट व दीपांशु बिष्ट की जोड़ी विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिपिन सुयाल, आमिर हुसैन, डॉ. कार्तिकेय भट्ट, निर्दोषिता बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में डॉ. नाजिश खान, डॉ. उपासना शर्मा, डॉ. अंजुम अली, डॉ. पूनम पंत, डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. सुमन गढ़िया, नीमा पंत, शर्मिष्ठा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed