{"_id":"66ca799dcb717ecf630f4704","slug":"cheetah-constable-found-mobile-ssp-orders-suspension-nainital-news-c-8-1-hld1010-414282-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मोबाइल पर बात करता मिला चीता कांस्टेबल, एसएसपी ने दिए निलंबन के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मोबाइल पर बात करता मिला चीता कांस्टेबल, एसएसपी ने दिए निलंबन के आदेश
Sun, 25 Aug 2024 05:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। वीकेंड पर पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने के दौरान मोबाइल में बात करना चीता कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी ने कांस्टेबल को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। साथ ही अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और अधीनस्थ कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के प्रति सजग रखने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की आमद बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई थी। देर शाम एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा यातायात व्यवस्था का जायजा लेने तल्लीताल क्षेत्र की ओर निकल गए। फांसी गधेरा होते हुए एसएसपी तल्लीताल डांठ पहुंचे जहां यातायात अव्यवस्थित था और ड्यूटी पर तैनात चीता कांस्टेबल अनूप सिंह बाइक पर बैठकर मोबाइल में बात कर रहा था।
इस पर एसएसपी ने पुलिसकर्मी को फटकार लगाई। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल कांस्टेबल को सस्पेंड करने के आदेश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी और सभी राजपत्रित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के साथ ही अधीनस्थ कर्मियों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।