फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Checks worth Rs 30,000 handed over to disaster victims in Qarab

Nainital News: क्वारब में आपदा पीड़ितों को सौंपे 30 हजार के चेक

Fri, 24 May 2024 06:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 24 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Checks worth Rs 30,000 handed over to disaster victims in Qarab
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब में बुधवार की शाम बारिश के चलते आवासीय मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी के साथ मलबा भर गया था। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

भारी बारिश से क्वारब-मौना मोटर मार्ग अवरूद्ध हो जाने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को कोश्याकुटोली के एसडीएम विपिन पंत ने लोनिवि, एनएच और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया। जेसीबी की मदद से क्वारब-मौना मोटर मार्ग से मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोला गया। साथ ही एनएच पर जगह-जगह आए मलबे को हटाया गया। एसडीएम ने अतिवृष्टि से प्रभावित छह परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि से पांच हजार रुपये प्रति परिवार को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। इस दौरान राजस्व निरिक्षक नरेश असवाल, मदन सिंह जैड़ा, मोहम्मद शकील, अंकित सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed