फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Checking in malls and stores

दो दर्जन से अधिक मॉल और दुकानों में चेकिंग

Sun, 07 Jun 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 07 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Checking in malls and stores

उत्तराखंड में नेस्ले की मैगी की बिक्री एवं भंडारण प्रतिबंधित होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हल्द्वानी में करीब दो दर्जन से अधिक मॉल एवं दुकानों में चेकिंग की। प्रशिक्षु आईएएस दयानंद सरस्वती ने टीम का नेतृत्व किया। चेकिंग में कहीं भी मैगी नहीं मिली।

विज्ञापन


नेस्ले की मैगी में एमएसजी की अधिक मात्रा में पुष्टि होने से उत्तराखंड में 90 दिनों के लिए बिक्री, भंडारण एवं वितरण पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीमें बनाई गई हैं। शनिवार को टीम ने हल्द्वानी में मॉल और दुकानों में मैगी की चेकिंग की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने बताया कि ईजी-डे, विशाल मेगामार्ट समेत दो दर्जन से अधिक मॉल एवं दुकानों में चेकिंग की गई। मॉल और दुकानों में मैगी नहीं मिली। सोमवार को दूसरी कंपनियों के नूडल्स, चिप्स, नमकीन के सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed