फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cheating of 40 lakhs on the pretext of job

नौकरी का झांसा देकर 40 लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 40 lakhs on the pretext of job
गूलरभोज। पूर्व सैनिक इंदर सिंह ने हल्द्वानी के एक युवक पर नौकरी का झांसा देकर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व सूबेदार इंदर सिंह राठौर पिछले 10 वर्षों से गूलरभोज नवीन मंडी स्थल में सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस आदि सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं। उनका आरोप है कि 2017 में गदरपुर के एक वैवाहिक समारोह में उनकी मुलाकात हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने बताया कि उसकी देहरादून सचिवालय में उच्चाधिकारियों से अच्छी पहचान है। वह शिक्षित बेरोजगारों को आसानी से नौकरी दिलवा सकता है।
पूर्व सूबेदार का आरोप है कि कुछ समय बाद उक्त व्यक्ति ने उनके वहां प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को भी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि लगभग एक दर्जन युवाओं ने उसके बताए गए बैंक खाते में 40 लाख रुपये जमा करने के साथ उसे शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र भी दे दिए। कुछ समय तक युवाओं को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा व धमकाने लगा। पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी गई। पूर्व सूबेदार ने आरोपी के खिलाफ गदरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ठगी के शिकार युवाओं में बेरीनाग (पिथौरागढ़) के पवन बिष्ट, रीमा बागेश्वर के भास्कर सिंह, कमल सिंह, हीरा सिंह व दिनेश सिरोला, बरहनी के वीरेंद्र यादव व बलवीर सिंह, कुंडेश्वरी के रजत चौहान, कपकोट के दीपक कोश्यारी, गूलरभोज के इंदर सिंह व खेम सिंह, बाजपुर के पुनीत शर्मा, यूपी के बिजनौर के शिवम चौहान आदि शामिल हैं। पूर्व सूबेदार ने बताया कि वह काफ ी समय से आरोपी से मिलने व फ ोन पर बात करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed