फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cheating in the name of getting a job in Corbett Park

कार्बेट पार्क में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of getting a job in Corbett Park
फर्जी नियुक्ति पत्र
रामनगर (नैनीताल)। सीटीआर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह दो युवक नियुक्ति पत्र लेकर कॉर्बेट पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने अपना नियुक्ति पत्र दिखाया तो पार्क के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पार्क के अधिकारियों ने बताया कि ये पत्र फर्जी है। तब युवकों को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

नियुक्ति दिलाने के नाम पर युवकों से हजारों रुपये ठग लिए गए। ठगी के शिकार दोनों युवक हल्द्वानी के हैं और युवकों ने मीडिया के सामने आने से मना कर दिया, लेकिन कैमरे के पीछे उन्होंने बताया कि एक वेबसाइट पर उन्होंने ये फॉर्म भरा था, जिसके बाद उनको फोन आया और रुपये जमा करने को कहा गया। उनके द्वारा रुपये जमा होने के कुछ दिन बाद ये अपाइंटमेंट लेटर आया और मंगलवार को फिर उनके पास पैसे जमा करने के लिए फोन आया। शक होने पर वो कॉर्बेट पार्क रामनगर में ज्वाइनिंग लैटर लेकर आए तो उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार का कहना है कि यह प्रकरण हमारे संज्ञान में नहीं था। इसकी जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed