फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cheating accused hiding in Goa

ठगी के आरोपी गोवा में छिपे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Cheating accused hiding in Goa
हल्द्वानी। जिला पुलिस की जांच के दौरान साइबर ठगी के दो आरोपियों की लोकेशन गोवा में मिली है। पता चला कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी दिल्ली से भागकर गोवा में छिप गए हैं। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

साइबर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने राहुल शर्मा की शिकायत पर दिल्ली में छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें पूर्वी दिल्ली के थाना शाहीनबाग निवासी मो. आदिल सिद्दीकी, भजनपुरा शाहदरा निवासी सरफराज आलम और शाहीनबाग निवासी फैजल खान जेल में बंद हैं। पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त दो लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, छह पैड, छह एटीएम कार्ड, रजिस्टर बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस दिल्ली के गांधीनगर निवासी फिरोज खान और आदर्श कुमार शुक्ला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि आरोपियों की लोकेशन गोवा में मिली है। आरोपियों के इलाहाबाद, बिहार और दिल्ली के तीन खातों को पुलिस ने फ्रिज करा दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गैर जमानती वारंट हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed