फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chances of getting water from Sheeshmahal filter plant today

Nainital News: शीशमहल फिल्टर प्लांट से आज पानी मिलने के आसार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Chances of getting water from Sheeshmahal filter plant today
हल्द्वानी। शीशमहल और शीतलाहाट फिल्टर प्लांट ठप होने के कारण बीते तीन दिन से काठगोदाम और हल्द्वानी शहर के ढ़ाई लाख से अधिक उपभोक्ता पेयजल संकट का सामना करना कर रहे हैं। रविवार शाम छह बजे से गौला बैराज से शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी मिलना शुरू हो गया है। जलशोधन के बाद सोमवार सुबह से हल्द्वानी शहर के उपभोक्ताओं को पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


गौला नदी में सिल्ट अधिक आने के कारण शीशमहल फिल्टर प्लांट पूरी क्षमता से पानी फिल्टर नहीं कर पा रहा है। 32 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले प्लांट से प्रतिदिन मात्र 15 मिलियन पानी जलशोधन के ही आसार है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पूरी क्षमता से पानी मिलना मुश्किल लग रहा है, लेकिन तीन दिन से नलों में सूखा झेल रहे लोगों को राहत जरुर मिलेगी। रविवार को जल संस्थान की ओर से कुछ इलाकों में टेंकर पहुंचे तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तल्ली बमोरी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा है। वहीं गौला नदी में सिल्ट के कारण शीतलाहाट फिल्टर प्लांट से जलशोधन का कार्य नहीं हो पा रहा है। सिल्ट कम होने पर काठगोदाम क्षेत्र में भी पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। जल संस्थान के एई नीरज तिवारी ने बताया कि रविवार शाम छह बजे से शीशमहल प्लांट को पानी मिलना शुरू हो गया है। जल शोधन के बाद सोमवार सुबह से पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed