फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   chalan in lock down

लॉक डाउन के चलते कई वाहन चालकों का चालान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
chalan in lock down
- फोटो : AMAR UJALA
कालाढूंगी। लॉक डाउन तोड़ने वालों के विरुद्ध कालाढूंगी व बैलपड़ाव पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। मंगलवार को कालाढूंगी पुलिस ने बेवजह घूमने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि एक ट्रक व 3 बाइकों को सीज किया गया। 10 वाहनों के नगद व कोर्ट के चालान किए गए। उधर बैलपड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि बैलपड़ाव में भी तीन बाइकों को सीज किया गया है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, बैलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, कोटाबाग चौकी प्रभारी जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि नियम तोड़ने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। कालाढूंगी में नहीं मिल पा रहे मास्क। कालाढूंगी। कोरोना वायरस के चलते जहां प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टोरों को मास्क भरपूर मात्रा में रखने के आदेश जारी किए गए हैं वहीं कालाढूंगी में मेडिकल पर मास्क उपलब्ध नहीं हैं। यहां कई दिनों से मेडिकलों पर मास्क उपलब्ध नहीं हैं। नगर में लगभग 6 मेडिकल हैं जबकि मात्र एक या दो मेडिकल ही खुल रहे हैं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल बंद होने से परेशान रहे लोग। कालाढूंगी। इमरजेंसी सेवा में आने वाले मेडिकलों को भी 10 बजे बंद करा दिया गया जिस कारण दवाई आदि औषधि के लिए लोग परेशान रहे। 10 बजे के बाद किसी को दवाई की जरूरत पड़ने पर लोगों को परेशान रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed