फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chairman of Bar Council was nominated UK Unniyal

बार काउंसिल का अध्यक्ष मनोनीत हुए यूके उनियाल

Thu, 14 May 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 14 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Chairman of Bar Council was nominated UK Unniyal

उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव समय पर नहीं होने की वजह से बार काउंसिल आफ इंडिया ने राज्य के महाधिवक्ता यूके उनियाल को उत्तराखंड बार काउंसिल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने बुधवार को अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के जल्द चुनाव के लिए प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यभार संभालने के बाद पत्रकार वार्ता में श्री उनियाल ने कहा कि वह अधिकारों के बजाए कर्तव्यों पर ज्यादा विश्वास रखते हैं, इसलिए अधिवक्ताओं को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा और युवा एवं बुजुर्ग अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बार काउंसिल आफ इंडिया ने अधिवक्ताओं को वकालत के स्थान का प्रमाण पत्र देने की अंतिम तिथि जुलाई 2015 तय की है, उसके छह माह बाद यानी जनवरी 2016 तक विलंब शुल्क के साथ यह प्रमाण पत्र बार काउंसिल में दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 11 हजार पंजीकृत अधिवक्ताओं में से एक हजार ने ही अब तक फार्म जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के हित में कई घोषणाएं की हैं, जिनका क्रियान्वयन कराने के प्रयास किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में बार काउंसिल आफ इंडिया के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं सदस्य विजय भट्ट ने बताया कि दो मई 2015 को बार काउंसिल आफ इंडिया की बैठक हुई थी।


उसमें उत्तराखंड बार के चुनाव समय पर न होने की स्थिति में विशेष समिति बनाई गई थी, जिसका अध्यक्ष उत्तराखंड के महाधिवक्ता यूके उनियाल को बनाया गया है। इसके अलावा हरीश सिंह नेगी और चंद्रशेखर तिवारी इस समिति के सदस्य होंगे। वार्ता में मुख्य स्थायी अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र पंत, संदीप कोठारी, काउंसिल के सचिव विजय सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed