फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Central government approves construction of bridge on Dhangadhi Nala ramnagar

Ramnagar Dhangadi Nala: धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण को केंद्र ने दी मंजूरी, 29.65 करोड़ की लागत से होगा काम

Sat, 04 Nov 2023 10:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 04 Nov 2023 10:53 AM IST
सार

नैनीताल के रामनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस पुल का निर्माण 29.65 करोड़ की लागत से किया किया (Ramnagar Dhangadi Nala) जाएगा। 

विज्ञापन
Central government approves construction of bridge on Dhangadhi Nala ramnagar
धनगढ़ी नाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने नैनीताल जिले के रामनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की मंजूरी दे (Ramnagar Dhangadi Nala) दी है। इस पुल का निर्माण 29.65 करोड़ की लागत से किया किया जाएगा। सीएम पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। कई बार केंद्र सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया।

विज्ञापन


पुल निर्माण की मंजूरी दिलाने के लिए सीएम धामी लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संपर्क में थे। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तराखंड के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र के माध्यम से पुल की मंजूरी देने की जानकारी दी।
विज्ञापन


बता दें कि, धनगढ़ी नाले पर बरसात में तेज बहाव के चलते कई वाहनों के बहने की घटनाएं हो चुकी हैं। पुल बनने के बाद यह समस्या नहीं रहेगी। साथ ही एनएच पर यातायात सुचारू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed