फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Census of elephants will start in CTR in March

Nainital News: सीटीआर में मार्च में शुरू होगी हाथियों की गणना

Mon, 24 Feb 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Census of elephants will start in CTR in March
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाथियों की गणना का कार्य मार्च से शुरू होने जा रहा है। हाथियों की गणना कैमरा ट्रैप व गोबर की जांच के आधार पर की जाएगी। इस बार हाथी गणना में ड्रोन की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2005 में 638, वर्ष 2007 में 622, वर्ष 2015 में 1035 और वर्ष 2020 में 1226 हाथी रिकॉर्ड हुए थे। वर्ष 2020 से गणना नहीं होने की वजह से इस बार पार्क में गणना कराई जा रही है। हाथी गणना के लिए पार्क प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। हाथी गणना के लिए वन कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

डब्ल्यूआईआई की टीम हाथी के गोबर और कैमरा ट्रैप के जरिये गणना करेगी। बता दें कि सीटीआर का माहौल और पर्यावरण हाथियों के लिए मुफीद है। सीटीआर के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि हाथी गणना के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गणना में टीम बारी-बारी प्रत्येक रेंज में आंकड़े जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed