फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Celebrated the birthday of Guru Nankdev

गुरु नानकदेव का प्रकाशोत्सव मनाया

Thu, 26 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Thu, 26 Nov 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birthday of Guru Nankdev

 गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा बुधवार को रामलीला मैदान में धूमधाम से गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। गुरुबाणी गायन और कथा विचार से पूरा नगर गुंजायमान रहा। अटूट चले गुरु के लंगर में हजारों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


सिखों के प्रथम गुरु, गुरुनानक देव जी के जन्म दिन अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा हल्द्वानी संगत द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित प्रकाशोत्सव गुरुपरब में गुरमत समागम और कीर्तन दरबार लगाया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंची वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने दीवान में मत्था टेकने के बाद कहा धन्य है वो मां जिसने गुरुनानक जी को जन्म दिया।
विज्ञापन


दुनिया के इतिहास में गुरुनानक देव का त्याग और बलिदान सबके लिए उदाहरण है। लंगर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा यह प्रसाद गुरु का आशीर्वाद है सभी को इसे लेना चाहिये। इस अवसर पर उन्होंने गुरु सिंह सभा को गुरुद्वारों के रखरखाव के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कमेटी ने प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे अखंड पाठ का समापन होने के बाद कीर्तन समागम का प्रारंभ हुआ। जिसमें हजूरी रागी भाई परमजीत सिंह तराना, शिमला से आये भाई सुखजिंदर सिंह, प्रचारक जगजीत सिंह लुधियाना वाले व चंडीगढ़ से आये भाई देशदीप व साथियों ने सतगुरु नानक प्रगटेया मिटी धुंध जग चालन होआ और जिथे बाबा पैर थरे, पूजा आसन थापन होआ आदि की गुरबाणी गायन और कथा विचार कर लोगों को निहाल कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे करीब 25 हजार लोगों ने गुरु के लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, एसडीएम पंकज उपाध्याय, इंकम टैक्स आफिसर सरदार राजिंद्र सिंह रयात, परमजीत सिंह संटी, सिंह सभा कमेटी अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी, सतिंदर सिंह छतवाल, गुरुचरन सिंह प्रिंस, मंजीत सिंह कोहली, हरविंदर सिंह, जगजीत सिंह, आनंद सिंह, दलजीत सिंह दल्ली, हरवीर सिंह, जसपाल सिंह, इंदरपाल सिंह, गुरदयाल सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला धाम गौला नदी में डुबकी लगाकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। पितरों का श्राद्ध व उपनयन संस्कार कराने वालों की भी काफी भीड़ रही।

कार्तिक मास की पूर्णिमा में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। बुधवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रानीबाग चित्रशिला धाम पहुंचकर गौला नदी में स्नान किया। स्नान के लिए धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों ने पानी में डुबकी लगाकर श्रद्धा भाव से कार्तिक पूर्णिमा मनायी।

इस अवसर पर दूर दराज से पहुंचे लोगों में किसी ने पितरों को याद कर उनका तर्पण, श्राद्ध किया तो किसी ने बच्चों का उपनयन संस्कार कराया। हिंदू महासभा द्वारा स्नान को आने वाली महिलाओं के लिए नदी किनारे टेंट लगाने के साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा व सुरक्षा कैंप लगाया गया, जिसका लोगों को विशेष लाभ मिला।


महासभा द्वारा श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद भी वितरण किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रशांत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, अभिषेक सक्सेना, अजय अग्रवाल, ललित वाल्मीकि, विजय गुप्ता, प्रमोद अग्निहोत्री, सन्नी आनंद, प्रदीप यादव, प्रेम सिंह पाती, योगेश चौहान, राजू भारद्वाज, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed