फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CDO driver dies in road accident

सड़क हादसे में सीडीओ के चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
CDO driver dies in road accident
मृतक हेम चंद्र टम्टा - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र में खुटानी के पास शुक्रवार शाम बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूटी सवार फरार हो गया। बाइक सवार मृतक सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी का वाहन चालक था जो ड्यूटी के बाद वापस घर को लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे खुटानी के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो सड़क पर हेम टम्टा (35) निवासी धुलई भीमताल अचेत पड़ा हुआ था। उसे भीमताल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर स्कूटी सवार नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूटी सवार को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस स्कूटी सवार की खोजबीन कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। युवक अपने पीछे दो छोटे बच्चे भी छोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर विकास भवन के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि हेम काफी मिलनसार और व्यवहारिक था। साथी की मौत की खबर से कर्मचारी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed