फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CDO arrived on the instructions of CM Jyolikot

सीएम के निर्देश पर सीडीओ पहुंचे ज्योलीकोट

Fri, 19 Jun 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ ज्योलीकोट (नैनीताल)।
अमर उजाला/ब्यूरो/ ज्योलीकोट (नैनीताल)। Updated Fri, 19 Jun 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन

मौन पालकों की समस्याओं के समाधान और मौन पालन के प्रसार के लिए सीडीओ ललित मोहन रयाल ने मौनपालकों की समस्याएं सुनी और सुझाव मांगे।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मौन पालन और मौनपालकों के लिए ठोस योजना बना रही है। इसका सीधा लाभ मौन पालकों को मिलेगा और सूबे में शहद का उत्पादन बढ़ेगा।

पिछले दिनों नैनीताल में सीएम हरीश रावत के जनता दरबार में मौन पालकों ने अपनी समस्याएं लिखी थीं। इसी क्रम में सीएम के निर्देश पर रयाल ने बृहस्पतिवार को मौन पालकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


मौन पालकों ने 80 फीसदी अनुदान राशि दिए जाने की मांग की। इसी क्रम में प्रदेशीय मौन परिषद में एक उपाध्यक्ष और दो सदस्य कुमाऊं मंडल से शामिल करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य डा. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि मौन पालकों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। डीएचओ डा. रामेश्वर सिंह ने कहा कि विभिन्न योजनाओं का लाभ मौनपालकों को दिया जा रहा है।

इस मौके पर प्रकाश सती, मोहन पडियार, मंयक पांडे, गिरीश जोशी, नरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान शेखर भट्ट, मुन्नी देवी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed