फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CBCID inquiry ordered in two cases, compensation was received in one

दो मामलों में सीबीसीआईडी जांच के आदेश, एक में मुआवजा मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
CBCID inquiry ordered in two cases, compensation was received in one
हल्द्वानी। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग ने सर्किट हाउस में 46 मामलों में सुनवाई की। दो मामलों में सीबीसीआईडी जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि एक मामले में पीड़ित को मुआवजा मिला।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष आरके जैन, उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, इकबाल सिंह के समक्ष नैैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई हुई। उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने बताया कि पिछले साल करंट के चलते हाथ गंवाने वाले उजाला नगर निवासी को आयोग के निर्देश पर ऊर्जा निगम ने तीन लाख के मुआवजे का चेक सौंपा। इसी तरह शराफत हुसैन के मामले में भी आयोग ने मुआवजा देने का आदेश ऊर्जा निगम को दिया है।
विज्ञापन

नवाब ने बताया कि रुद्रपुर निवासी मैहमूदी का वर्ष-2019 का प्रकरण था। रुद्रपुर स्थित उनके अधीन गोदाम में आग लगाई गई थी। पुलिस रिपोर्ट में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था, जबकि बिजली विभाग ने बताया कि उस तिथि में रात 11 से सुबह चार बजे तक आपूर्ति बंद थी। इस मामले में सीबीसीआईडी जांच का आदेश दिया गया है। इसी तरह बनभूलपुरा में एक व्यक्ति को कुछ महीने पहले पुलिस ने पकड़ा था। जांच में आया कि पुलिस ने घर से व्यक्ति को पकड़ा था, जबकि पुलिस ने गिरफ्तारी अन्य स्थान से दर्शाई है। इस मामले में सीबीसीआईडी जांच का आदेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को भी दिए आदेश
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी को गफूर बस्ती आदि जगहों पर अपने प्रबंधन वाली भूमि व स्कूल आदि के कार्यों के लिए दी गई भूमि की एनओसी आदि पर प्रशासन के सहयोग से सर्वे कर 15 दिनों के अंदर आख्या देेने का भी निर्देश दिया गया है। लॉकडाउन में हल्द्वानी में राशन की कालाबाजारी, मो. जावेद की बेटी के गलत ऑपरेशन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरानगर के भवन निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत जैसे मामलों की सुनवाई करने के साथ आदेश दिए गए।

डीएम ऊधमसिंह नगर को कारण बताओ नोटिस
हल्द्वानी। उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने बताया कि कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले में जांच से जुड़े प्रकरणों में जिला प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है। सुनवाई के दौरान केवल तहसीलदार को भेजा गया था। इस मामले में डीएम ऊधमसिंह नगर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सुनवाई में आयोग के सचिव जेएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed