{"_id":"6175c5d3454e3837bf78e79c","slug":"caught-a-girl-running-after-giving-birth-to-a-child-bhimtal-news-hld4424914141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को जन्म देकर भाग रही युवती को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को जन्म देकर भाग रही युवती को पकड़ा
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार की देर शाम पेट दर्द की शिकायत पर सीएचसी पहुंची। युवती के साथ उसकी मां और चाची भी थीं। इसी समय उसे तेज दर्द हुआ तो वह अस्पताल के बाहर शौचालय में चली गई।
इसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दिया और इसके बाद कर्मचारियों के लिए बने कमरों के रास्ते में नवजात को फेंककर जाने लगी। इसी समय घर जा रहे एएनएम के पति पूरन सिंह को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पूरन सिंह को झाड़ियों में नवजात मिला, जिसकी नाल तक नहीं काटी गई थी। इसके बाद पूरन सिंह ने अन्य अस्पताल कर्मियों की मदद से तीनों को पकड़ लिया और युवती को अस्पताल में भर्ती करा दिया। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस को युवती की चाची ने बताया कि भतीजी चार पांच महीने पहले दिल्ली से आई है। डॉ. नवजात के स्वास्थ्य की देखभाल में जुटे हुए है।
खैरना चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कम्बोज ने बताया कि युवती ने नवजात के जन्म की बात स्वीकार की है।