{"_id":"c59f920bd7e33eb45fe61e803acb507f","slug":"cattle-on-feed-water-the-female-tiger-jpta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों को पानी पिलाने गई महिला पर झपटा बाघ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों को पानी पिलाने गई महिला पर झपटा बाघ
अमर उजाला/ब्यूरो/ रामनगर।
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में मवेशियों को पानी पिलाने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला को इलाज के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां से उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया गया। है।
विज्ञापन
ग्राम कुंभगड़ार मालधनचौड़ निवासी जीवंती देवी (45) पत्नी रमेश चंद्र बृहस्पतिवार दोपहर कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज कुंभगड़ार श्रोत में मवेशियों को पानी पिलाने गई थीं।
विज्ञापन
इस दौरान झाड़ी में घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला बोल दिया। आसपास मौजूद लोगों के शोर करने पर बाघ भाग गया। संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सीएमएस एसएस खड़ायत ने बताया कि महिला के गर्दन, हाथ में बाघ के नाखून के निशान है। जीवंती की हालत खतरे से बाहर है।
वहीं पार्क निदेशक समीर सिन्हा ने बताया जिस क्षेत्र में बाघ ने महिला पर हमला किया है, वहां की चौकसी बढ़ा दी गई है।